पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के महानगर कॉलोनी निवासी अभिषेक मोर्य पुत्र महेंद्र मौर्य का शुक्रवार को खाना बनाने को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद अभिषेक ने घर में कमरे में कुंडे में कपड़े से फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास किया। छोटी बहन ने उसे फंदा लगाते देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर परिवार के लोग पहुंचे। फंदे से उतारकर परिजनों ने एंबुलेंस से युवक को लेकर अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...