देहरादून, जुलाई 22 -- देहरादून के विकासनगर में आज सुबह सनसनीखेज वारदात हो गई। एक युवक ने महिला मित्र को कमरे में घुसकर गोली मार दी। इस घटना के तुरंत बाद उसने खुद की भी जान ले ली। वारदात में महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के पीछे अवैध संबंध होना बताया जा रहा है। वारदात विकासनगर के कल्याणपुर की है। यहां कमलेश नामकर युवक ने अपनी महिला मित्र को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल है। महिला का इलाज ग्राफिक एरा अस्पताल में चल रहा है। मृतक चकराता का रहने वाला था। जबकि महिला त्यूणी की बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- भाजपा शासित इस राज्य में भी सड़क पर हजारों युवा, 15 दिन का अल्टीमेटम, क्या मांगचार साल से किराए पर रह रही महिला पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला चार साल से यहां किराए पर रह रही थी। ...