समस्तीपुर, अप्रैल 26 -- वारिसनगर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के डरसुर बल्लीपुर गाछी में रविवार को एक विक्षिप्त युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान बल्लीपुर वार्ड 12 निवासी ललित सहनी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बावजूद इसके पुलिस अपने स्तर से सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार ललित सहनी अपने पिता की मृत्यु के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने लगे थे। वह बाहर रहकर मजदूरी कर जीवन यापन करता था। यह भी पढ़ें- 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान पिता के निधन की सूचना मिलने पर वह घर आया था और क्रिया कर्म में शामिल हुआ। बताया जाता है कि सभी कार्य संपन्न होने के बाद रविवार को घर के पा...