फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 16 -- फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के गांव में युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। उसने एक पेड़ पर फांसी लगाने की कोशिश की। चीख पुकार पर लोग दौड़ पड़े और युवक को पेड़ से उतारा गया। उसे एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया जहां से बाद में उसे एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। युवक का अपनी पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि इस घटना को लेकर कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। बाइकें भिड़ीं, युवक घायलकमालगंज। भटपुरा गांव के निकट दो बाइकें टकरा गयी इसमें एक युवक घायल हो गया। युवक की पहचान कोहनी नगला के सोनू के रूप में की गयी। यह भी पढ़ें- फंदे पर लटकता मिला युवक का शव सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी में भती कराया। डॉक्टर सोनू की हालत पर बराबर नजर रख रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...