मैनपुरी, मई 13 -- थाना क्षेत्र में एक युवक गांव में अपना भौकाल बनाने के लिए अवैध असलाह के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहा है। पोस्ट डालने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरई निवासी रोहन पुत्र नरेश गांव में अपना दबदबा बनाने के लिए आए दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध असलाह के साथ फोटो, वीडियो डाली जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त युवक को अपनी फोटो व वीडियो वायरल करने का शौक है। यह पहली बार नहीं, बल्कि इस तरह की पोस्ट पहले भी डाल चुका है। यह भी पढ़ें- तमंचे संग पोस्ट डालना पड़ा भारी, गिरफ्तार ग्रामीणों ने बताया कि ऐसी पोस्ट से लोगों में भय व दहशत का माहौल है। इस कृत्य के जरिए आम नागरिकों पर दबाव बनाने की कोशिश की जाती है। ग्रामीणों ने एसपी गणे...