पटना, जून 19 -- जक्कनपुर थाना में युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर लिव इन रिलेशन में रहा और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे परेशान युवती की ने जक्कनपुर थाने में युवक रवि कुमार के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपों के बाबत जांच कर रही है। युवती का का कहना है कि वह एक कंपनी में नौकरी करती है। इस दौरान वह जब घर से बाहर निकली तो दशरथा मोड़ के पास रवि ने उसे रोक लिया। उसका मोबाइल फोन छीना और मारपीट कर कपड़े भी फाड़ दिए। इस मामले की शिकायत जब वह उसके घर पर करने गयी तो आरोपित के परिजनों ने भी उसके साथ अपशब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में परिजनों को भी आरोपित बनाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...