हापुड़, जुलाई 1 -- कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने कुछ लोगों पर अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित के अनुसार करीब दो माह पहले रेलवे रोड पर हुई कहासुनी के बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसे रास्ते से जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर भी प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...