फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 5 -- कमालगंज। नगरिया देवधरापुर गांव में एक युवक ने अपने ही चाकू घोंप लिया। इससे उसकी हालत गंभीर बनी है। उसे लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।युवक अपने कुछ साथियों के साथ रंग खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर साथी लोगों से कहासुनी हो गयी। इस पर युवक इतना अधिक गुस्से में आ गया कि घर चला गया और कुछ ही समय बाद चाकू लेकर वापस लौट आया। तैश में आकर उसने अपनी गर्दन पर चाकू से ही वार कर लिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। परिजन युवक को लोहिया अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.