युवक ने अपने ही घर में की आत्महत्या
रांची, जून 26 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कटचाचो गांव में एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 23 वर्षीय संदीप जॉर्ज कच्छप के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मंगलवार रात भोजन के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। देर रात करीब 12 बजे परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो उसे छत से रस्सी और गमछे के सहारे फंदे से लटका पाया, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मांडर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- फंदे से लटककर युवक ने दी जान,परिवार में मचा कोहराम पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.