चित्रकूट, अप्रैल 26 -- मऊ। थाना क्षेत्र के बियावल गांव के मजरा काशी का पुरवा में युवक ने फांसी लगा जान दे दी। उसका शव घर के समीप ही पेड़ पर फंदे में लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। खुदकुशी की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना की हर बिंदु पर तहकीकात कर रही है। काशी का पुरवा निवासी 28 वर्षीय जितेन्द्र ने शनिवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे घर के समीप ही पेड़ में फांसी लगा जान दे दी। काफी देर तक जब जितेन्द्र कहीं नजर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की। कुछ देर में उसका शव पेड़ में फंदे पर लटका मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचन पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मृतक के दो बेटे व एक बेटी है। प्रभारी निरीक्षक मऊ श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि खुदकुशी का कारण अभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.