कौशाम्बी, जनवरी 24 -- मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट थाना क्षेत्र के निखोदा गांव की शांति देवी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर पति मुकेश कुमार ने अकारण गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पिटाई की। इससे पीड़िता को गंभीर चोटें आईं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...