नैनीताल, मई 4 -- नैनीताल। शहर के सात नंबर क्षेत्र में सोमवार को एक युवक असंतुलित होकर नाले में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की ओर से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, सात नंबर निवासी 25 वर्षीय सूरज सोमवार दोपहर सड़क किनारे पैराफिट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पास के नाले में जा गिरा। हादसे में उसके सिर पर गहरी चोट आई और काफी खून बहने लगा। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसे नाले से निकालकर बीडी पांडे अस्पताल ले गए। अस्पताल में तैनात डॉक्टर साहिल कुमार ने बताया कि युवक के सिर पर गंभीर चोट थी और काफी रक्तस्राव हुआ था। उपचार के दौरान टांके लगाए गए, जिसके बाद उसकी स्थिति सामान्य होने पर उसे छुट्टी दे दी गई। ...