गुड़गांव, दिसम्बर 16 -- फरीदाबाद। धीरज नगर एत्मादपुर के पास एक युवक ने सोमवार देर रात आगरा नहर में छलांग लगा दी। मंगलवार को एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) के गोताखोरों ने नहर में तलाशी अभियान चलाया। घंटों बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। धीरज नगर गोकुल धाम सोसाइटी निवासी 22 वर्षीय नवनीत एक फैक्टरी में नौकरी करता था। सोमवार देर रात वह अपने भाई सचिन और एक अन्य के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। नहर किनारे पहुंचने पर उसने लघुशंका के बहाने से बाइक रुकवा ली थी। इसके बाद वह सड़क पर दौड़ लगाते हुए आगरा नहर में कूद गया। यह देख दोनों युवकों के होश उड़ गए। इस पर युवक का भाई सचिन भी उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया, लेकिन काफी प्रयास करने के बावजूद वह अपने भाई का कुछ पता नहीं लगा पाया। इसके बाद वह नहर से बाहर आ गया। उसने अपने परिजिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.