कानपुर, अप्रैल 14 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अपरिचित बाइक सवार के साथ बाइक में बैठकर औरैया जाने का प्रयास करना राजीव नगर नौबस्ता कानपुर के एक युवक को भारी पड़ गया। सोमवार शाम को बाइक सवार युवक उसको अकबरपुर में नशीला बिस्कुट खिलाने के बाद उसका करीब पौने तीन लाख कीमत का कैमरा,मोबाइल, सोने की चेन व दस हजार रुपये लेकर फरार हो गया। होश में आने पर पीड़ित ने मंगलवार को अकबरपुर कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई। लेकिन आंबेडकर जयंती कार्यक्रम के चलते शाम तक मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी। राजीव नगर मछरिया, थाना नौबस्ता कानपुर निवासी प्रबल मिश्र पुत्र स्व.दिनेश मिश्र ने अकबरपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार को वह घर से औरैया जा रहा था। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा जोड़ के पास वह बस का इंतजार कर रहा था। इसी बीच वहां आए एक बाइक सवार ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.