देवघर, मार्च 6 -- देवघर, प्रतिनिधि। मधुपुर थाना क्षेत्र के फुलकी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया है। घायल धनराज दास है। घटना के संबंध में घायल के चाचा बृजमोहन दास ने बताया कि धनराज बाजार से घर लौट रहा था। उसी दौरान घर के पास चौक पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.