अयोध्या, जून 4 -- अयोध्या। बस्ती के रहने वाले अनिल सोनी ने थाना कैंट में तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा आदर्श सोनी एक कालेज में पालीटेक्निक प्रथम वर्ष का छात्र है। वह सुबह परीक्षा देने के लिए निकला। इसके बाद वह परीक्षा केन्द्र नहीं पहुंचा। अन्य जगह व उसके दोस्तो से पूछताछ करने पर कुछ भी पता नहीं चला। मामले में थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...