गाज़ियाबाद, जनवरी 27 -- मुरादनगर। मूर्ति विसर्जन करने के लिए आया दिल्ली निवासी युवक सोमवार रात मुरादनगर की गंगनहर में गहरे पानी में डूब गया। एनडीआएफ की टीम युवक को तलाश रही है। कड़कड़ डूमा निवासी पवन राय अपने दोस्तों के साथ गंगनहर में मूर्ति विसर्जन करने के लिए आए थे। वह मूर्ति विसर्जन करने के लिए गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। शनि मंदिर घाट पर मौजूद कुछ युवकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी के तेज बहाव में बह गए। सूचना पर मुरादनगर थानाप्रभारी अंकित कुमार पुलिस फोर्स के साथ गंगनहर घाट पर पहुंचे और गोताखोरों से युवक की तलाश कराई,लेकिन वह नहीं मिले। मंगलवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया। मंगलवार को सुबह से शाम तक चले सर्च अभियान में युवक का कोई पता नहीं चल सका। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि युव...