रामपुर, मार्च 17 -- सैदनगर। स्वार रोड पर सोमवार तड़के अनियंत्रित डंपर युवक और उसकी बाइक को 500 मीटर तक घसीटते ले गया। हादसे में युवक की दोनों टांगें टूट गईं। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। गंभीर रूप से घायल युवक को दिल्ली हाई सेंटर रेफर किया गया है। घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के स्वार रोड स्थित मुरसैना चौकी करनपुर की पुलिया के पास की है। करनपुर निवासी विपिन रामपुर शराब फैक्ट्री में काम करता है। सोमवार सुबह तड़के युवक फैक्ट्री से काम करके वापस अपने घर आ रहा था। बताते हैं कि करनपुर के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक बाइक और युवक को 500 मीटर घसीटता ले गया। मुरसैना चौकी के नजदीक जाकर चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूच...