बिजनौर, मार्च 28 -- नजीबाबाद। मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम भागूवाला में नहर के पास बनी देसी शराब की दुकान के सामने बाइक बैठे एक युवक पर अचानक एक युवक ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया कि चमरिया निवासी हेमराज उर्फ बंटी पुत्र हुकम सिंह देसी शराब की दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर बैठा था। अचानक अंदर से निकलकर काशीरामपुर निवासी भोलू पुत्र कर्मवीर उर्फ मुन्नू ने बाइक पर बैठे व्यक्ति पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। उक्त सारा मंजर सीसी टीवी में कैद हो गया। इसकी वीडियो तेजी से वायरल हो गई, हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घायल व्यक्ति पर लोहे के रॉड से कई बार सर पर वार किया गया है जिसमें बंटी गंभीर र...