हाजीपुर, जनवरी 29 -- हाजीपुर, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी पश्चिमी वार्ड नंबर तीन हनुमान मंदिर के पास बीते शनिवार को अपराधियों ने मनीष कुमार को सिर में गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने गोली चलाने वाले अपराधी को सदर थाना क्षेत्र के कैंसर अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल एवं दो खोखा बरामद किया। गिरफ्तार अपराधी सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला पश्चिमी वार्ड नंबर 05 निवासी अखिलेश राय के पुत्र शिवम कुमार उर्फ सुपन बताया गया। गिरफ्तार अपराधी पर सदर थाने में शराब तस्करी एवं आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज है। यह जानकारी सदर एसडीपीओ फर्स्ट सुबोध कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि बीते शनिवार को प्रेम-प्रसंग के मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.