देवरिया, अप्रैल 30 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। आज के दौर में कई लोगों की दूसरों की कमाई पर नजर रहती है। आलम यह है कि रुपयों की खातिर लोग एक-दूसरे की जान लेने पर भी उतारु रहते हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो दूसरों के गिरे रुपयों को भी उन्हें लौटाने से परहेज नहीं करते हैं। ऐसा ही एक मामला नगर में सामने आया है। रेलवे तिराहा के निकट एक युवक को सडक़ पर नोटों की एक गड्डी मिली। क्षेत्र के खेरिया निवासी गोविंद यादव पुत्र कपिलदेव यादव मंगलवार को बरहज आये थे।शाम को रेलवे तिराहा पर उन्हें नोटो की गड्डी दिखी। उसने रुपए उठाये। आसपास लोगों से पूछा। जब पता नहीं चला तब युवक ने उन रुपयों को तनिक भी देरी न करते हुए बरहज थाने में जाकर सुपुर्द कर दिया। लोग और पुलिस उक्त युवक की ईमानदारी की प्रशंसा कर रहे हैं।थानाध्यक्ष ने विशाल उपाध्याय ने बताया युव...