नोएडा, अप्रैल 8 -- नोएडा, संवाददाता। सुवरनोवा स्पाइरा बिल्डिंग में मिलने आई युवती पर जेवरात और नगदी चोरी कर भागने का मामला सामने आया है। गाजियाबाद निवासी पीड़ित ने महिला के खिलाफ सेक्टर-126 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी नितिन गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह कारोबारी हैं। मित्र गौरव अरोड़ा ने उनका परिचय तनु वर्मा नाम की युवती से कराया। दोनों एक दूसरे से व्हाट्सऐप पर बातचीत कर लगे। नितिन के मुताबिक 21 मार्च को युवती को मिलने के लिए सुपरनोएडा स्पाइरा बिल्डिंग में बुलाया था। उस दिन दोनों झिलमिल मेट्रो स्टेशन पर मिले और व्यक्ति कार में बैठाकर रात 10 बजे कमरे लेकर पहुंचा। पीड़ित के मुताबिक बातचीत के दौरान युवती ने अपना असली नाम सीता चक्रवर्ती बताया। साथ में दोनों दारू पार्टी करन...