गोंडा, मार्च 28 -- मोतीगंज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेवा गोपाल के पासीपुरा गांव निवासी एक युवक को लोडर ई वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि राधेश्याम पासवान ( 42) शुक्रवार की देर शाम वीरपुर में पैदल वापस अपने घर जा रहा था। जैसे ही देशराज सिंह के घर के सामने पहुंचा कि मनकापुर से आ रहे लोडर ई वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे लेकर एम्बुलेंस से काजीदेवर सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि लोडर ई-वाहन चालक रामजन्म वर्मा पर केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...