सीवान, फरवरी 10 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के रतनपड़ौली गांव में रविवार की रात शराब पीकर नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर डायल 112 की पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया शराबी युवक बलराम प्रसाद का पुत्र संदीप प्रसाद बताया जाता है। पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...