आगरा, मार्च 22 -- नगला मेवाती ताजगंज में परचून की दुकान पर सामान लेने गए युवक को आरोपितों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित राशिद पुत्र जहीर अहमद ने पुलिस को बताया कि 21 मार्च की रात करीब 12:30 बजे वह मुजीब जनरल स्टोर बड़ी मस्जिद के पास परचून का सामान लेने गया था। इसी दौरान मोहल्ले के ही फैसल और असद ने बिना किसी वजह के उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर जुटे लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.