युवक को लाठी डंडे से पीटकर किया घायल
जौनपुर, मई 31 -- जफराबाद। क्षेत्र के कोड्डा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। जिसमें एक व्यक्ति को आरोपियों ने डंडे से हमला करके घायल कर दिया। गांव निवासी सरफराज के दरवाजे पर उनके पड़ोसी समीर शाह अपने तीन अन्य साथियों के साथ पहुंचे और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में उन्हें काफी चोट आयी। मारपीट का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। पीड़ित सरफराज की नामजद तहरीर पर पुलिस ने समीर शाह व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- कमेंटबाजी को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग समेत तीन घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.