गंगापार, दिसम्बर 10 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। उतरांव थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव में बुधवार को मोहिद्दीनपुर गांव निवासी शहनवाज के घर की दीवार के पास दूसरे पक्ष के तीन लोग सुबह नींव खोद रहे थे। विरोध करने पर आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया। घायल युवक अपने परिजन संग़ थाना उतरांव पहुंच तीन के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...