देवघर, मार्च 21 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर के गुलीपाथर निवासी रजाउल अंसारी ने थाना में आवेदन देकर दो लोगों पर मारपीट कर रुपए छीन लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि घटना 19 मार्च, 2026 की दोपहर लगभग 1 बजे हुई। वह अपने घर से देवघर बाजार ईद की खरीदारी करने जा रहे थे। उसी दौरान बसमता निवासी आरोपित राजेश मंडल व केला मंडल रास्ते में आ गए। बाइक रोकते हुए गाली देने लगे। विरोध करने पर केला मंडल ने पकड़कर मारपीट करने लगा। वहीं दूसरे आरोपी राजेश मंडल ने मारकर जख्मी कर दिया। जिक्र है कि दोनों आरोपियों ने चाय दुकान में रखे रॉड से मारपीट कर, दोनों ने पॉकेट में रखे 7 हजार रुपए छीनकर फरार हो गया। केस करने जाने पर जान से मार देने की धमकी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...