उन्नाव, मार्च 31 -- मोहान। संवाददाता हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर तोदा गांव निवासी अनिल कुमार निगम ने कोतवाली में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि सोमवार देर शाम कपड़े की दुकान बंद कर घर जा रहा था। गांव के ही चौराहे के पास शाहपुर तोदा निवासी राम औतार रावत व एक अन्य ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर धारदार हथियार से गर्दन व हाथ पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों को आता देख शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकले। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।फोटो-2 घायल अनिल कुमार निगम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...