अमरोहा, जून 7 -- संभल के युवक को रास्ते में रोककर पिटाई की। माफी मंगवाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में युवक को माफी मांगने के लिए मजबूर करते हुए पीटा जा रहा है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर डिडौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बीती छह मई की है। संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मंसूरपुर माफी निवासी सालिम के मुताबिक उनका बेटा शमी अपने फूफा साजिद हुसैन के घर जा रहा था। रास्ते में डब्ल्यूटीएम डिग्री कॉलेज फत्तेहपुर के पास गांव के ही तीन युवकों ने उसे रोक लिया। यह भी पढ़ें- युवक को रास्ते में घेरकर की पिटाई, गिड़गिड़ाकर माफी मांगने का वीडियो बनाया आरोप है कि इन युवकों ने शमी के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और उसे अपमानित करते हुए हाथ-पैर जोड़कर माफी मांगने के लिए मजबूर किया। आरोपियों ने इस पू...