आजमगढ़, अप्रैल 14 -- बरदह। बरदह गांव में सोमवार की शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर का पोस्टर लगाने को लेकर विवाद में राड से प्रहार कर एक युवक को घायल कर दिया गया। गांव के गोविंद सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि डॉ. आंबेडकर का पोस्टर लगाने को लेकर गांव के कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया। इसे लेकर दूसरे पक्ष के अभिषेक गौतम सहित अन्य लोगों ने राड से मारकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घायल की तहरीर पर आरोपी अभिषेक गौतम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- शोभायात्रा व गोष्ठियों से महका दोआबा,याद किए गए बाबा साहेब के आदर्श यह भी पढ़ें- जदयू ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- जिले भर में रही भारत रत्न डा. आंबेडकर जयंती की धूम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.