बाराबंकी, मई 2 -- बाराबंकी, संवाददाता। बाराबंकी के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में लूट और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। ग्राम पालपुर मजरे रामनगर निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 30 अप्रैल को वह गल्ला खरीदने के लिए सन्नू और गनहरी नामक दो व्यक्तियों से 90 हजार लेकर वापस लौट रहा था। आरोप है कि दयालगंज मोड़ के पास दुर्गाराजन क्षेत्र निवासी विकास दीक्षित और उसके भाई ने उसे रोक लिया और जबरन 90 हजार की नकदी छीन ली। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार (बांका) से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद घायल को घर लाया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ...