युवक को मारपीट कर हाथ तोड़ा, केस
गोरखपुर, अप्रैल 29 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मोईनाबाद चौकी के पास टहलकर घर लौट रहे युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया, जिससे उसका बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने एक नामजद सहित दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम जंगल बब्बन निवासी जगदीश यादव के अनुसार उनका पुत्र रणजीत यादव लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए तिलकधारी यादव व उसके साथी ने हमला कर दिया। मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित पक्ष ने जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.