मुरादाबाद, जनवरी 30 -- क्षेत्र के गांव शेरपुर माफी में शुक्रवार को युवक को मारपीट करके बुरी तरह से घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के बाद चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बिलारी के शेरपुर माफी गांव निवासी नजारुल पुत्र नूर हसन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि वह अपने गांव में गिल्ली डंडा खेल रहा था। तभी समीर पुत्र इरशाद से उसकी कहा सुनी हो गई। समीर ने गाली देते हुए मानना पीटना शुरू कर दिया। इसके दोस्त जीशान ,इरफान, गुलफाम ने भी उसे बुरी तरह से पीटा। जिससे उसके खुली चोटें आई। तहरीर पर पुलिस ने चारों पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...