युवक को मारपीट कर घायल किया, रेफर
साहिबगंज, जून 5 -- पतना। रांगा थाना के झिकटिया में एक युवक को अज्ञात लोगों ने शुक्रवार को मारपीट कर घायल कर देने की खबर है। जानकारी के अनुसार जोगी टोला के सीताराम गोस्वामी(32) झिकटिया बिंदुधाम पथ की ओर किसी काम से गमा था। वहीं एक घर में उसे किसी अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया गया। उधर, घटना की सूचना पर परिजनों ने झिकटिया पहुंच, उसे इलाज के लिए बरहड़वा सीएचसी पहुंचाया । डॉ सरिता टुडू ने उसे प्राथमिक इलाज कर गंभीर हालत देख अन्यत्र रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिली है। जल्द ही मारपीट करने वाले को पकड़ लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.