समस्तीपुर, फरवरी 12 -- सरायरंजन। थाना क्षेत्र के भगवतपुर में पूर्व की रंजिश को लेकर कतिपय लोगों ने एक युवक को बेरहमी से मारपीट कर गांव स्थित कृषि फार्म में फेंके जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में घायल युवक की मां के लिखित बयान पर सरायरंजन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें रवींद्र राय की पत्नी टूना देवी ने कहा है कि गांव के ही वीर बहादुर राय के पुत्र सुमित कुमार ने उनके पुत्र रवि कुमार (17) को शराब लेकर चलने को कहा। मना करने पर कुछ देर बाद वह जबरन उनके पुत्र को बुलाकर ले गया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद आरोपित ने रस्सी से उसके पैर को बांध दिया एवं गमछा से मुंह बांधकर गांव स्थित कृषि फार्म में ले जाकर छोड़ दिया। काफी खोजबीन के बाद उनका पुत्र कृषि फार्म में मिला। आरोपित लोगों में गांव निवासी वीर बहादुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.