रांची, अप्रैल 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा सेक्टर टू गोलचक्कर के पास बुधवार को दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना टंकी साइड निवासी कृष कुमार और शम्मी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस संबंध में टंकी साइट निवासी कृष कुमार ने प्रिंस कुमार, सन्नी कुमार, जीत कुमार, रंजीत कुमार गोलू, हिमांशू कुमार आजाद, दीपक कुमार साहु, रवि राज और सुमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कृष ने पुलिस को बताया कि वह ट्यूशन से अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। सेक्टर टू के पास प्रिंस, सन्नी व जीत उन्हें रोका और मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे शम्मी और उन्हें आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडे से सिर फाड़ दिया। इस घटन को अंजाम देकर सभी भाग निकले। जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन...