गोरखपुर, जनवरी 12 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर में मामूली बाइक की ठोकर के बाद एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। मारपीट से युवक का हाथ टूट गया। पीड़ित आर्यन यादव पुत्र त्रिलोकी यादव ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि हल्की टक्कर के बाद धर्मेंद्र यादव, पंकज यादव, रामकेश यादव, आदित्य यादव, अनूप यादव सहित अन्य लोगों ने उसे घेरकर गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों व डंडे से पीटा। मारपीट में आर्यन का हाथ फैक्चर हो गया। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...