महाराजगंज, अप्रैल 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरा खल्ली गांव में अकटहवा नहर के पास पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या की घटना से सनसनी मच गई। इस मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी युवक अमजद अली के पिता अकबर अली ने फरेंदा पुलिस को तहरीर दी है कि गांव के ही आरोपित शनिवार को उसे अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि फरेंदा थाना क्षेत्र में पिपरा खल्ली गांव के समीप अकटहवा नहर के पास रात में आरोपितों ने अमजद के साथ मारपीट की। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना में युवराज चौधरी नाम का युवक घायल हो गया। यह भी पढ़ें- भोज के बहाने बुलाया, फिर बेरहमी से युवक को प...