देवघर, मार्च 7 -- देवीपुर, प्रतिनिधि देवीपुर थाना अंतर्गत जितजोरी पंचायत के चोटो गांव निवासी एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। युवक का इलाज एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती में किया जा रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जितजोरी पंचायत के सिरसिया गांव के ही कुछ ग्रामीणों ने एकमत होकर मारपीट कर जख्मी कर दिया है। बताया कि पूर्व की दुश्मनी को लेकर चोटो गांव निवासी 20 वर्षीय मंजीत कुमार राय को आरोपियों ने अपने घर बुलाकर मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने देवीपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां से बेहतर इलाज के लिए एम्स देवघर रेफर कर दिया। परिजनों ने एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा इलाज शुरू कराया है। मामले को लेकर एम्स टीओपी प्रभारी नागेंद्र प्रसाद यादव व देवीपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा...