रामपुर, मार्च 22 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर निवासी करन सिंह को कुछ लोगों ने फाेन कर बुलाया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में वह घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने ब्रिजेश,अनुज,कृष और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...