जौनपुर, जनवरी 22 -- जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विथार गांव में खेत में सिचाई कर रहे एक युवक को बाइक सवार मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया। परिजनों द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विथार गांव का उमेश राजभर ने तहरीर देकर अवगत कराया कि बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे उमेश खेत में गेहूं की सिचाई कर रहा था। आरोप है कि उसी समय दो बाइक से सवार चार युवक आ गए और चारों ने 28 वर्षीय उमेश राजभर को लाठी-डंडे लात घुसे से पीटकर घायल कर दिया और जान से मार देने की धमकी देते हुए सभी फरार हो गए। शोर मचाने पर परिजन पहुच गए। परिजनों ने घायल उमेश को इलाज के लिए सीएचसी चोरसंड गौराबादशाहपुर भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...