फतेहपुर, मार्च 7 -- जहानाबाद। थाना क्षेत्र के कलाना गांव की रहने वाली राधा पत्नी रामबाबू रैदास ने कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ अपने पुत्र को बहाने से घर से ले जाकर उसकी हत्या करने और शव छिपाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। राधा का आरोप है कि गांव के ही गुलबदन तथा कस्बा के मोहल्ला पोजेपुर निवासी शंकर ने उसके पुत्र अजय उर्फ भूरा को काम दिलाने का झांसा देकर घर से साथ ले गए थे। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। दोनों आरोपियों ने उसके पुत्र की हत्या कर शव को कहीं छिपा दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...