रामपुर, मार्च 18 -- बिलासपुर। मजदूरी के लिए पीलीभीत जा रहे क्षेत्र के युवक के साथ बरेली में लूट की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसकी नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुल्लाखेड़ा निवासी अंकुर कुमार पुत्र रामभरोसे 25 वर्षीय मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। परिजनों के अनुसार बीते रविवार की सुबह वह मजदूरी करने के लिए पीलीभीत रवाना हुआ था। रोडवेज बस से जब वह बरेली पहुंचा तो रास्ते में किसी बदमाश ने उसे निशाना बना लिया। बदमाश ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे अचेत अवस्था में बरेली के बस अड्डे पर उतारकर फरार हो गया। बदमाश ने उसकी जेब में रखे तीन हजार रुपये कैश और मोबाइल फोन समेत करीब बीस हजार रुपये का सामान लूट लिया।बताया कि युवक ...