अलीगढ़, जनवरी 3 -- अकराबाद, संवाददाता। जीटी रोड पर गांव रोहिना सिंहपुर के पास गुरुवार देर रात एक युवक सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। गांव रोहिना सिंहपुर निवासी कौशल कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई तुषार गुरुवार रात अलीगढ़ से घर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात आरोपियों ने उसे जहर खुरानी का शिकार बना लिया और बेहोशी की हालत में गांव के बाहर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार युवक की जेब में रखे करीब 20 हजार रुपये भी गायब हैं। पीड़ित पक्ष ने मामले की तहरीर थाने में देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...