युवक को बंधक बना रिकवरी एजेंटों ने रंगदारी मांगी, दो गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, सितम्बर 16 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। लालकुआं में लोन की किस्त बकाया होने पर बाइक रोकना रिकवरी एजेंटों को भारी पड़ गया। विवाद के दौरान बाइक सवार युवक से तमंचा मिलने पर एजेंटों ने उसे कार में बैठाकर कई घंटे घुमाया। आरोप है कि युवक के भाई से छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये मांगे और रकम न देने पर पुलिस के हवाले करने की धमकी दी। शिकायत पर वेव सिटी पुलिस ने दो रिकवरी एजेंटों और तमंचे के साथ पकड़े गए युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बरेली निवासी अलहज 15 सितंबर को साथी अमन अजमेरी के साथ बाइक से लालकुआं से बुलंदशहर जा रहा था। लालकुआं पर तीन रिकवरी एजेंटों ने किस्त बकाया होने पर बाइक पार्किंग यार्ड में जमा कराने को कहा। कहासुनी के बाद अमन ने पिस्टल तान दी। भीड़ जुटने पर दोनों बाइक छोड़कर भागे। अलहज गिरकर घायल हो गया, जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.