पीलीभीत, मई 19 -- घर जा रहे युवक को रास्ते में पत्थर दिखाकर रोक लिया गया। आरोपी और उसके साथी युवक को खींचकर अपने घर पर ले गए और बंधक बना लिया। युवक की पिटाई करते हुए तमंचा थमाकर फर्जी मुकदमे में जेल भिजवा देने की धमकी दी। युवक के पिता की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को बंधनमुक्त करवाया। युवक की तहरीर पर कोतवाली जहानाबाद में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम भानडांडी निवासी नवी खां ने कोतवाली जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, मुकदमा दर्ज जिसमे कहा गया कि 18 मई की रात आठ बजे उनका बेटा वसीम मोटरसाइकिल से गांव के नल मिस्त्री हैदर अली के घर नल ठीक कराने की बात करने गया था। वापस लौटते समय गांव के...