मिर्जापुर, मार्च 6 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के ककरद गांव में युवक को बंधक बनाकर पिटाई के आरोप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार की शाम वायरल हो रहा है। युवक को पेड़ में रस्सी से बांधे हुए हैं। वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने सगे भाई समेत तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी 25 वर्षीय शनि पुत्र लक्षिमन का आरोप हैकि होली के दिन विपक्षी रामलाल जायसवाल, श्यामलाल और सुदर्शन पुत्र रामलाल जायसवाल ने पुरानी रंजिश को लेकर पेड़ में रस्सी से हाथ-पैर बांध दिया। बंधक बनाकर पिटाई किए। पिटाई करने के बाद छोड़ दिए। संतनगर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तब एसपी से न्याय की गुहार लगाई। उधर शुक्रवार की शाम बंधक बनाकर पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.