बक्सर, अप्रैल 16 -- गुस्सा फूटा आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया जाम पुलिस ने चोर पर कार्रवाई करने के बजाय गांव के लोगों को ही निशाना बनाया चौसा, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुदास मठिया गांव में युवक के साथ मारपीट की घटना ने अब तूल पकड़ लिया है। चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटने के मामले में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ गुरुवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस द्वारा आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने बक्सर-इटाढ़ी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- युवक को पेड़ से लटका पीटने का मामला गरमाया, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्...