हापुड़, अप्रैल 8 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव सरुरपुर निवासी बबीता ने बताया कि उसने दो दिन पूर्व अपने बेटे मनोज को 500 रुपये लेकर सामान लेने के लिए भेजा था। गांव में बीच चौराहे पर गांव निवासी दो युवकों ने उसके बेटे रोक लिया। वहां आरोपियों ने उसके बेटे के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके बेटे को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...